• Fri. Nov 20th, 2026

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, 21 नवम्बर को मिलानी हॉल में महाप्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। भारी बारिश के बावजूद पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजा का आयोजन पूर्वाह्न नौ बजे शुरू हुआ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संध्या सात बजे संपन्न हुआ। पूजा का संचालन विद्वान गौरीकांत ठाकुर की देखरेख में हुआ। पांच स्थानीय विद्वान पंडितों: विनोद पांडेय, धनजी पाण्डेय, घनश्याम मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। श्री रामार्चा पूजा चार आवरणों में संपन्न हुई। प्रथम आवरण में 30 से अधिक देवी-देवताओं का पूजन किया गया। द्वितीय आवरण में नवग्रह, मंत्री, शिव सहित प्रमुख देवताओं की पूजा हुई।

तृतीय आवरण में भगवान श्रीराम के समस्त परिवार, हनुमान जी और राजा दशरथ का पूजन किया गया। चतुर्थ आवरण में भगवान श्रीसीताराम की विशेष पूजा-अर्चना हुई।

इसके बाद श्री रामार्चा पूजा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहात्म्य का वर्णन किया गया। अंत में हवन और आरती के साथ पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक सरयू राय के अतिरिक्त मधु, अंशुल शरण, आकांक्षा नायर, आशुतोष राय, पारुल सिंह, कृष्ण कुमार और सुनीता कुमारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। महाप्रसाद का वितरण शनिवार, 21 नवंबर को अपराह्न 12:30 बजे से बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री रामार्चा पूजा का यह 26वां वर्ष है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *