• Wed. Jul 22nd, 2026

23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्रा

admin's avatar

Byadmin

Jul 21, 2026
crescent ad

 

 

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की एक महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 अगस्त को भव्य एवं विशाल बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा नक्षत्र वन (लोक भवन के समीप) से प्रारंभ होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी, जहां बाल कांवड़िए भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर अपने नन्हे कदमों से पैदल जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

इस वर्ष की बाल कांवड़ यात्रा को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, डीजे, ताशा तथा विशेष रूप से सुसज्जित बाल शिव रथ की व्यवस्था की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं भारतीय संस्कारों से जोड़ना है, ताकि उनमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति आस्था एवं सेवा की भावना विकसित हो। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस यात्रा में शामिल कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, अरुण वर्मा, रणजीत बिहारी, राम सिंह, पंकज गुप्ता, हर्ष कुमार, राकेश, बद्री सहित महासमिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *