• Wed. Nov 25th, 2026

Month: November 2026

  • Home
  • *कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर खा गया आटा-मैदा-चीनी, ग्रामीणों में दहशत*सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर अनाज किया बर्बाद, देर रात करीब दो बजे हाटटोला में मचाया उत्पात, एक-एक बोरी आटा, मैदा और चीनी खा गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात अब हाथी-मानव संघर्ष का रूप ले चुका है। हाथियों का झुंड जंगल से उतरकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, जिससे भय का माहौल है। इसी बीच गुरुवार की देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने कुकड़ू हाटटोला में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लुबू कुमार की राशन दुकान की दीवार तोड़कर दुकान में रखे खाद्य पदार्थों को अपना निवाला बनाया और पैरों तले बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात जंगल से उतरकर भोजन-पानी की तलाश में गांव में प्रवेश करके हाथी ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और फिर अंदर रखी सामग्री तक पहुंच गया। हाथी ने दुकान में रखे चावल, आटा, आलू, मैदा की बोरियां खा लीं, इसके अलावा दुकान में रखी चीनी को भी चट कर गया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो क्षतिग्रस्त दीवार और बिखरे सामान को देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया गया। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। *हाथी आने की सूचना थी, फिर भी बेबस रहे ग्रामीण* स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के इलाके में पहुंचने की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बावजूद ग्रामीण उसे भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा सके। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय उनके पास न तो पर्याप्त रोशनी के लिए टॉर्च थी और न ही हाथी को भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध थे। ऐसे में अंधेरे में हाथी के सामने जाने का जोखिम उठाना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर रात गुजारी। गनीमत रही कि हाथी के उत्पात के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। *हाथियों के आतंक के बीच सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी* इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों से सुरक्षा की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से कभी घरों को नुकसान पहुंच रहा है तो कभी दुकानें और खेत निशाने पर आ रहे हैं। रात के समय हाथियों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने की सूचना मिलने के बाद भी उन्हें तत्काल सुरक्षा और मदद के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाने की स्थिति में नहीं रहते। ग्रामीणों के अनुसार, चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा की कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती है। सूचना देने के बावजूद वन विभाग और वनकर्मी मौन बने रहते हैं। लगातार हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव में पहुंच जाता है और उत्पात मचाने लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी बहुल क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से बालू उठाव और जंगल से जीरो पर एनओसी मिलने के कारण माफिया द्वारा बालू का भंडारण किया जा रहा है, जिससे हाथी जंगल से भागकर गांव के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए हैं और उत्पात मचा रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण अब ईश्वर के भरोसे जीवन गुजारने लगे हैं। हाथी का झुंड कब मौत बनकर आंगन में खड़ा हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। हाथी के डर से ग्रामीण शाम ढलते ही सोने से डरते हैं और सुबह का इंतजार करने लगते हैं। प्रत्येक रात बीत जाने पर सुबह नए जीवन का एहसास होता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, संवेदनशील गांवों में रात्रि गश्ती बढ़ाने, हाथी भगाने के लिए टॉर्च एवं अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रभावित दुकानदार को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में हाथियों के उत्पात से किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

*कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर खा गया आटा-मैदा-चीनी, ग्रामीणों में दहशत*सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर अनाज किया बर्बाद, देर रात करीब दो बजे हाटटोला में मचाया उत्पात, एक-एक बोरी आटा, मैदा और चीनी खा गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात अब हाथी-मानव संघर्ष का रूप ले चुका है। हाथियों का झुंड जंगल से उतरकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, जिससे भय का माहौल है। इसी बीच गुरुवार की देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने कुकड़ू हाटटोला में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लुबू कुमार की राशन दुकान की दीवार तोड़कर दुकान में रखे खाद्य पदार्थों को अपना निवाला बनाया और पैरों तले बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात जंगल से उतरकर भोजन-पानी की तलाश में गांव में प्रवेश करके हाथी ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और फिर अंदर रखी सामग्री तक पहुंच गया। हाथी ने दुकान में रखे चावल, आटा, आलू, मैदा की बोरियां खा लीं, इसके अलावा दुकान में रखी चीनी को भी चट कर गया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो क्षतिग्रस्त दीवार और बिखरे सामान को देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया गया। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। *हाथी आने की सूचना थी, फिर भी बेबस रहे ग्रामीण* स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के इलाके में पहुंचने की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बावजूद ग्रामीण उसे भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा सके। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय उनके पास न तो पर्याप्त रोशनी के लिए टॉर्च थी और न ही हाथी को भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध थे। ऐसे में अंधेरे में हाथी के सामने जाने का जोखिम उठाना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर रात गुजारी। गनीमत रही कि हाथी के उत्पात के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। *हाथियों के आतंक के बीच सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी* इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों से सुरक्षा की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से कभी घरों को नुकसान पहुंच रहा है तो कभी दुकानें और खेत निशाने पर आ रहे हैं। रात के समय हाथियों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने की सूचना मिलने के बाद भी उन्हें तत्काल सुरक्षा और मदद के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाने की स्थिति में नहीं रहते। ग्रामीणों के अनुसार, चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा की कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती है। सूचना देने के बावजूद वन विभाग और वनकर्मी मौन बने रहते हैं। लगातार हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव में पहुंच जाता है और उत्पात मचाने लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी बहुल क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से बालू उठाव और जंगल से जीरो पर एनओसी मिलने के कारण माफिया द्वारा बालू का भंडारण किया जा रहा है, जिससे हाथी जंगल से भागकर गांव के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए हैं और उत्पात मचा रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण अब ईश्वर के भरोसे जीवन गुजारने लगे हैं। हाथी का झुंड कब मौत बनकर आंगन में खड़ा हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। हाथी के डर से ग्रामीण शाम ढलते ही सोने से डरते हैं और सुबह का इंतजार करने लगते हैं। प्रत्येक रात बीत जाने पर सुबह नए जीवन का एहसास होता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, संवेदनशील गांवों में रात्रि गश्ती बढ़ाने, हाथी भगाने के लिए टॉर्च एवं अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रभावित दुकानदार को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में हाथियों के उत्पात से किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात अब हाथी-मानव संघर्ष का रूप ले चुका है। हाथियों का झुंड जंगल से उतरकर ग्रामीण…

पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, अभिनय-संगीत से रातभर झूमे दर्शक

खरसावां : ऐतिहासिक पदमपुर काली मेला में गुरुवार की रात ओड़िया अपेरा के आगाज के साथ सांस्कृतिक रंग और गहरा गया। कलाकारों के शानदार अभिनय, मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य…

आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव; 112 पैकेज सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मिलेंगे

*नई दिल्ली।* आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब *112 तरह के इलाज के पैकेज* सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही मिलेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में इन पैकेजों पर…

बिलॉन्गिंग’ में झलकती है सोनिया गांधी के संघर्ष और समर्पण की कहानी : त्रिशानु राय

चाईबासा: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक‘बिलॉन्गिंग’इन दिनों चर्चा में है। इसी क्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जमशेदपुर से इस…

आकाशवाणी चौक पर श्रुति रियल बिल्ड ने बांटी पूजन सामग्री, सूप, नारियल व डाभ नींबू का किया वितरण

आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रुति रियल बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर सेवा शिविर लगाया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश…

सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर अनाज किया बर्बाद, देर रात करीब दो बजे हाटटोला में मचाया उत्पात, एक-एक बोरी आटा, मैदा और चीनी खा गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ।

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात अब हाथी-मानव संघर्ष का रूप ले चुका है। हाथियों का झुंड जंगल से उतरकर ग्रामीण…

आदित्यपुर। सिगरेट को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, दोस्त ने दोस्त को मारी थी गोली,चार दिनों तक पुलिस को चकमा देकर भागता रहा आरोपी, सापड़ा पुल के पास पिस्टल के साथ गिरफ्तार

आदित्यपुर। सतवाहिनी-जमालपुर में सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। मामूली सिगरेट…

धनबाद की बेटी काव्या किरण का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन, महापौर संजीव सिंह ने आवास पहुंचकर किया सम्मानित

धनबाद। कोयलांचल की उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ी काव्या किरण ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे धनबाद जिले और झारखंड…

सरायकेला: अपराध नियंत्रण से लेकर छठ घाटों की सुरक्षा तक एसपी का सख्त निर्देश, फरियादियों से बदसलूकी हुई तो थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह

*सरायकेला*: अपराध पर लगाम एवं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी और त्योहारों के दौरान आम जनता की सुरक्षा इन तीनों मोर्चों पर सरायकेला खरसावां जिला पुलिस को पूरी तरह…

पदमपुर काली मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

खरसावां :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ खरसावां स्थित पौराणिक पदमपुर मां काली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने…