• Wed. Jun 10th, 2026

खोया मोबाइल बरामद कर बड़कागांव पुलिस ने लौटाया, बोकारो निवासी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

admin's avatar

Byadmin

Jun 9, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए वर्ष 2025 में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के सेक्टर 4 A निवासी सूरज हरि, पिता दुर्गा हरि का मोबाइल वर्ष 2025 में बड़कागांव क्षेत्र से गुम हो गया था। इस संबंध में बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं लगातार प्रयास के बाद मोबाइल को बरामद कर लिया।

इसके बाद मोबाइल स्वामी सूरज हरि को बोकारो से बड़कागांव थाना बुलाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।अपना खोया मोबाइल वापस पाकर सूरज हरि ने बड़कागांव थाना पुलिस एवं थाना प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से आम जनता का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *