• Wed. Jun 10th, 2026

कुल्टी बराकर – आरपीएफ अधिकारी के नेतृत्व में कुल्टी स्टेशन पर जागरुकता अभियान चलाया गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 9, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : आसनसोल रेलमडंल अंतर्गत कुल्टी रेलवे-स्टेशन के मैन गेट फाटक के पास मगंलवार को कुल्टी रेलवे-स्टेशन मैनेजर राजीव कुमार साव, बराकर आरपीएफ अधिकारी एस पासवान के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया।

इस संबंध में आम नागरिक को जागरूक करते हुए अधिकारियों ने कहा कि कुल्टी रेलवे-स्टेशन सें राजधानी एक्सप्रेस, कालका मेल, मुबंई मेल, शाताब्दी एक्सप्रेस, मौय॔ एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र, देहरादून एक्सप्रेस समेत लगभग दो दर्जन ट्रेन बिना ठहराव वाली इस रूट से गुजरती हैं। फाटक गिरा होने के दौरान कोई भी राहगीर नीचे से निकलकर न जाए। इस से जान जोखिम में पड़ सकती हैं। चलती ट्रेन पर पथराव नहीं करे। रेल यात्रियों को नुकसान होने के अलावा रेलवे संपत्ति को नुकसान भी होता हैं। ऐसे मामलों रेल प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता हैं और विभिन्न धारा के तहत मुकदमे भी दज॔ कर सकता हैं जो गैर जमानती हो सकते हैं।

मालूम हो कि कुल्टी स्टेशन रोड शहर की लाइफ लाइन हैं। यह रास्ता जीटी रोड से जाकर मिलता हैं। जहा आधा दर्जन हाइ स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और कुलटी कालेज भी हैं। जब कि सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना में काम पर जाने वाले लोग भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह सड़क कितनी व्यस्त हैं और रेल फाटक का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *