• Wed. Jun 10th, 2026

एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित, मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान

admin's avatar

Byadmin

Jun 9, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम की निर्धारित मासिक बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में हुई। कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। पिछला बैठक की सम्पुष्टि , एसआईआर तथा संगठन के व्यापक हित से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा , प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है।

इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक जानकारी देने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोगों के नाम छूट जाते है, जिससे उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित होना पड़ता है। इसलिए सभी लोग जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और जनता के हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता पूर्ण चंद्र कायम ने दिया। बैठक को पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय , प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड , सुखलाल हेम्ब्रम , सकारी दोंगो , सुरेश चंद्र सावैयां , ललित दोराईबुरु , शैलेश गोप , चंद्रभूषण बिरुवा , प्रशिक्षक समीर सुंडी ने संबोधित किया।

बैठक में भारत जोड़ो यात्री आनंद सिंकु , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम , प्रस्तावित जिला पदाधिकारी जानवी कुदादा , नूतन बिरुवा , अशोक सुंडी , कैरा बिरुवा , राधा मोहन बनर्जी , मासुम रजा , मोहन सिंह हेम्ब्रम , लियोनार्ड बोदरा , अविनाश कोड़ाह , जगदीश सुंडी , शिवा बांदिया , विक्रमादित्य सुंडी , मो. ईमरान , संभु चरण पिंगुवा , कृष्णा सामड , मो. फिरोज अहमद , नारायण सिंह पूर्ती , शिवकर बोयपाई , डॉ.क्रांति प्रकाश ,सूरज सुंडी, सतीश चंद्र कोया , विनीत लागुरी , विकास केराई , महाबीर प्रसाद , सुशील दास ,मो.शब्बीर अहमद , जितेन्द्र सिंह , जावेद जमाल , करण सोनकर , शमीम गद्दी आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *