
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी मिथिलेश चौरसिया (35 वर्ष), पिता रामप्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश चौरसिया बैरिया बाजार में अपनी दुकान चलाते थे। मंगलवार को भी वह रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान खोलने के दौरान ही वे पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली पोल की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था।

जैसे ही मिथिलेश खंभे के संपर्क में आए, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़े। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मिथिलेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिथिलेश की मौत की सूचना जैसे ही बैरिया गांव और बाजार के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मृतक के घर पहुंचने लगे।
हादसे से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सदमे में हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान से गुजरने वाले हाईटेंशन बिजली के पोल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
लोगों ने बिजली के पोल और तारों की जांच कराने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।फिलहाल युवक की मौत के बाद बैरिया बाजार में मातम का माहौल है।
जिस बाजार में रोजाना लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहां घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की स्थिति बनी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
