• Thu. Jul 2nd, 2026

हाटगम्हारिया के जयपुर पंचायत में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 43 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” महाअभियान के तहत गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हारिया प्रखंड की सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल जयपुर पंचायत में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) के सचिव, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर ही परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े।

 

शिविर में कुल 61 आवेदकों ने भाग लिया। दस्तावेजों के सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 43 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस स्वीकृत कर जारी किया गया। शिविर स्थल पर ही कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व की जानकारी दी गई।

 

परिवहन विभाग के अनुसार इच्छुक आवेदकों को पहले सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा निर्धारित शुल्क केवल डिजिटल माध्यम से जमा करना होगा। साथ ही आवेदन का प्रिंटआउट एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित होना अनिवार्य है।

 

परिवहन विभाग की यह पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *