• Wed. Jun 17th, 2026

स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर त्रिशानु राय ने व्यक्त किया गर्व

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : प० सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के महानायक, एवं झारखंड की पहचान रहे स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे झारखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया है।

त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी अधिकारों तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके अथक संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और जनआंदोलनों के परिणामस्वरूप झारखंड राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वर्गीय शिबू सोरेन को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से अलंकृत किया जाना उनके ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सम्मानजनक स्वीकृति है।

यह सम्मान झारखंड की जनता, आदिवासी समाज और उन सभी संघर्षशील लोगों को समर्पित है जिन्होंने न्याय और अधिकार की लड़ाई में उनका साथ दिया।त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन के विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। झारखंड की जनता उन्हें सदैव श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी।दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का जीवन जनसंघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। पद्म भूषण सम्मान उनके महान योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *