
चाईबासा, 17 जून 2026 : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र के सभागार में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री स्वर्गीय नाना चुड़ासमा की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम सहित जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा, चाईबासा सहेली एवं यंग जायंट्स के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल मरीजों की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्त भंडार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान को जन आंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
