• Sat. Sep 12th, 2026

नए गोल पोस्ट से टेकलाल महतो स्टेडियम को मिली नई सुविधा, पिपराडीह-गोरगोरवा मुकाबले से हुआ शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/कोठी-

 

कोठी मैदान स्थित स्वर्गीय टेकलाल महतो स्टेडियम में अब फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी। डुमरी विधायक जयराम महतो की अनुशंसा पर डीवीसी के सीएसआर मद से स्टेडियम में नया गोल पोस्ट लगाया गया है। इसके बाद शुक्रवार को विद्यार्थी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नए गोल पोस्ट के साथ पहला फुटबॉल मुकाबला आयोजित किया गया।

 

उद्घाटन अवसर पर पिपराडीह और गोरगोरवा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पहुंचे। खिलाड़ियों के बीच पूरे मुकाबले के दौरान कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के जरिए दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया।

 

स्थानीय खिलाड़ियों के अनुसार, स्टेडियम में लंबे समय से गोल पोस्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसकी कमी के कारण नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन में परेशानी होती थी। समस्या की जानकारी विधायक जयराम महतो को दी गई थी। उनकी अनुशंसा के बाद डीवीसी की ओर से सीएसआर के तहत गोल पोस्ट उपलब्ध कराया गया।

 

विद्यार्थी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने कहा कि नई सुविधा मिलने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही भविष्य में स्टेडियम में बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इससे ऊपरघाट समेत पूरे बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

 

मौके पर मौजूद खेलप्रेमियों और आयोजकों ने स्टेडियम में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए डीवीसी प्रबंधन और डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रति आभार जताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *