
बंदगांव- भारतीय जनता पार्टी बंदगांव मंडल की विशेष बैठक रविवार को मधु पालन क्लस्टर भवन बंदगांव में मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक में विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सिंह गागराई एवं महामंत्री तिरथ जामुदा उपस्थित थे.बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा. साथ ही सभी बीएलए को अपने-अपने बूथ एवं मतदान केंद्रों पर नियमित रूप से सक्रिय रहकर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से सफल बनाना संगठन की प्राथमिकता है. सभी कार्यकर्ता सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर अभियान को सफल बनाएं.बैठक में मंडल संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल समिति के विस्तार का भी प्रस्ताव पारित किया गया.तिरथ जामुदा ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया.बैठक में मंडल प्रभारी तीरथ जामुदा, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मछुआ, रामेश्वर मछुआ, दिनेश मछुआ, तुलसी बागरी, रोशन कुमार, बिनु गंझू, राशबिहारी सिंह मुंडा, सुनील हेम्ब्रम, गणेश नायक, सुखराम हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
