• Mon. Apr 20th, 2026

सिंदरी विधायक के जन्मदिन पर भगवती जागरण आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

बलियापुर:– पर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर में मंगलवार को सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो जी के जन्मदिन पर रंगारंग भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें धनबाद के भक्ति जागरण गायक जोली छावड़ा, नित्या सिंह, जितेंद्र, मोनी छावड़ा ने भक्ति गीत के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया। भक्त जय जयकारे व जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम शाम छ बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में बरवड्डा, गोविंदपुर, सिंदरी बलियापुर के सैकड़ों भक्त शामिल रहे। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर स्मृति नागी, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, घनश्याम ग्रोवर, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, संजय झा, मनमोहन ग्रोवर, मिट्ठू सरिया, अजय गिरी, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी, नवल किशोर सिंह, मुखिया विजय गोराई , अधिवक्ता बादल रवानी, पूर्व मुखिया संजीत गोराई , जलेश्वर महतो, पूर्व मुखिया खगेन महतो, मुखिया उत्तम चौबे, माला देवी, अनिमा सिंह, जया कुमार, सुमिता दास, प्रमिला देवी, मुक्तेश्वर महतो, शैलेंद्र द्विवेदी, मिंटू साव, खगेन पांडेय आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *