
सरायकेला: – सरायकेला बार एसोसिएशन के तेज तर्रार उभरता अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र उर्फ बमलू जी का देहांत दिनांक 08.06.2026 को रात्रि 11:50 बजे हो गया। आज दिनांक 09.06.2026 मंगलवार को बार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद रखा जिसके तहत न्यायिक एवं अन्य संबंधित कार्यों से अधिवक्ताओं ने अपने को दूर रखा। स्व महापात्र लगभग 50 वर्ष के थे, वे अपनी मिलनसारिता, हंसमुख तथा स्पष्ट वादी के कारण अधिवक्ता सहित न्यायिक अधिकारियों तथा आम जनों के मध्य जाने जाते थे। एवं.एल.बी. डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होनें जिला अधिवक्ता संघ सरायकेला में एक अधिवक्ता के रूप में योगदान देते हुए न्याय कार्यों में अपना बहुमूल्य समय दिए। वे वे एक समय एजीपी के रूप में भी न्यायिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। ज्ञात हो कि दिनांक 5. 6 .2026 को शाम करीबन 7:30 बजे आसपास सरायकेला के साप्ताहिक हॉट के मुख्य सड़क पर एक गाड़ी के द्वारा दुर्घटना हो गई, इसके बाद उन्हें स्थानीय लोग, प्रशासन एवं अधिवक्ताओं की सहयोग से सदर अस्पताल सरायकेला में प्राथमिक उपचार कराने के उपरांत बेहतर इलाज हेतु टीएमएच में भर्ती कराया गया। लेकिन तबीयत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला तत्पश्चात अधिवक्ता संघ सरायकेला की सहयोग से उन्हें रांची रिम्स में बेहतर इलाज हेतु कल दिनांक 8.0 6 .2026 को ले जाया गया। रांची के रिम्स में एडमिशन होने के उपरांत उनका इलाज चल रही थी लेकिन अचानक रात्रि करीब 11. 50 बजे में तबीयत और बिगड़ गई तथा डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी उनके परिवार के लोगों ने अधिवक्ता जलेश कवि को फोन के माध्यम से बताया जिसकी जानकारी अधिवक्ता संघ को होने को उपरांत पूरे संघ परिवार में शोक का लोहार छा गया। उनके पार्थिव शरीर शाम शाम 5:30 बजे सरायकेला के द्वारा टोला में लाया गया उसे वक्त उनके सगे संबंधी अधिवक्ता एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों का जमा बड़ा हो गया उसके बाद अंतिम संस्कार हेतु सब यात्रा निकाला गया।
आज के इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सहसचिव जलेश कवि, कोषाध्यक्ष लखींद्र नायक, सह कसाध्यक्ष दुर्गा चरण जोंको, वरीय अधिवक्ता , आशीष पात्रों, दिनेश राय, आत्माराम महतो, जीवानंद पांडा, निर्मल आचार्य, शंकर प्रसाद सिंह देव,आशीष सारंगी, प्रमोद ज्योतिष, सुनील सिंह देव, सूरज पूर्ति,अनिल सारंगी, देवरंजन ज्योतिषी,छत्रपति महतो, कुणाल रथ, क्षितिज ज्योतिषी, प्रणब सिंह देव, भीम सिंह खुदा, सहदेव महतो, प्रमोद ज्योतिषी, प्रदीप पति, कार्यकारणी सदस्य लोकनाथ केसरी, प्रदीप तेंदू रथ, सरोज महाराणा ,सुखमति हेस्सा, एवं संघ के ज्यादातर अधिवक्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
