
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 70 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा।
जनता दरबार के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, सरकारी तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं, विद्युत व्यवस्था, आपदा सहायता, चिकित्सीय सहायता समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों में आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस दौरान योगा संघ के प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त से मुलाकात कर जिले में योग गतिविधियों के विस्तार एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर चर्चा की। उपायुक्त ने योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की।
जनता दरबार के अंत में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
