
सिंदरी (धनबाद): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो के विशेष प्रयास से छाताटांड़ एवं परसबनिया पंचायत में लंबे समय से लंबित भूमि सर्वे कार्य को गति मिल गई है। विधायक के निर्देश पर छाताटांड़ पंचायत भवन में एक दिवसीय विशेष भूमि संबंधी ऑनलाइन सर्वे शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की जमीन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना और सर्वे प्रक्रिया को सरल बनाना था।शिविर के दौरान सिंदरी विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने खुद पंचायत भवन पहुंचकर चल रहे ऑनलाइन सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी ली।
विधायक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भूमि सर्वे का यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि किसी भी रैयत या ग्रामीण को परेशानी न हो।इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी (CO) मुरारी नायक, राजस्व कर्मचारी, संबंधित अंचल कर्मी सहित भारी संख्या में छाताटांड़ और परसबनिया पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने अपनी भूमि से संबंधित दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए और इस लंबित कार्य को शुरू कराने के लिए विधायक श्री चंद्रदेव महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
