• Mon. Jul 20th, 2026

खैरा नंबर 4 में श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। खैरा नंबर 4 के शिव मंदिर मुहल्ला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न किया गया।

इस पूजा अनुष्ठान में भगत सनोज पासवान द्वारा विधि विधान पूर्वक देवी देवताओं में शीतला माता,काली माता,डीहवाल बाबा आदि के स्थान पर धूप अगरबती जलाया गया एवं फूल मालाओं तथा प्रसाद स्वरुप लड्डू बतासा चढ़ा खीर का भोग लगाते हुए पूजा अर्चना शुभारंभ की गई। तद्पश्चात सर्व प्रथम मुर्गे की बलि की गई। एवं कुछ क्षण बाद विधिवत 6 बकरे की बलि दी गई।

एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण की गई। वहीं इस पूजा अनुष्ठान को लेकर स्थानीय सहयोगी भगत सूरज पासवान ने बताया कि यह आषाढ़ी पूजा यहां खैरा शिव मंदिर मुहल्ले में परम्परागत लगभग 100 वर्षों से अधिक समय से होती चली आ रही है और जो कोई भी पुरुष माता बहने इस पूजा के माध्य्म से मन्नतें मांगते है उनकी मन्नतें पूर्ण होती है। और यहां यह पूजा अनुष्ठान होने से गावँ मुहल्ले में शांति का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि यहां के लोग कहीं भी काम रोजगार करने दूर दराज जाते है पर आषाढ़ी पूजा के समय वे अपने घर चले आते है और पूजा में शामिल होकर सफल बनाते है। इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में सर्वश्री देव मुनी पासवान,देवेंद्र मालाकार,रंजीत पासवान,सनोज पासवान,सुरज पासवान,अंकुश कुमार पासवान,हर्ष पासवान,सुनील मालाकार,सुनील पासवान,बक्सरी पासवान,सुधीर पासवान,छोटू मालाकार,राहुल पासवान,शेखर पासवान,ओंकार पासवान,राजा पासवान,दिलीप मालाकार,सबुजा देवी,सुनैना देवी,सुमन कुमारी,सुभद्रा देवी,मुन्नी देवी,बसंती देवी,इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *