• Mon. Aug 10th, 2026

विधानसभा में उठी आवाज, अब वन पट्टा के लिए जमीन पर कार्रवाई — चन्द्रदेव महतो की पहल रंग लाई

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

_धनबाद, 10 अगस्त 2026 सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने झारखंड विधानसभा के सत्र में गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से बलियापुर प्रखंड के शिवपुर एवं पहाड़पुर तथा गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया पंचायत के ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वन पट्टा उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

विधायक ने सरकार से स्पष्ट मांग की थी कि वर्षों से वनभूमि पर निवास एवं जीविका चला रहे ग्रामीणों को उनके कानूनी वन अधिकार से वंचित न किया जाए तथा वन पट्टा देने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। साथ ही, पट्टा प्रक्रिया पूरी होने तक वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की रोक, नोटिस, मुकदमा अथवा दमनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे के बाद अब अंचल अधिकारी, बलियापुर द्वारा विशेष कैंप आयोजित करने की सूचना जारी की गई है। शिवपुर के पात्र ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन, घड़बड़ तथा पहाड़पुर के पात्र ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन, मिखराजपुर में कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इस कैंप में पात्र ग्रामीण वन पट्टा हेतु आवेदन जमा कर सकेंगे।

विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि “सदन में उठाई गई जनता की आवाज अब जमीन पर कार्रवाई में बदल रही है। वनभूमि पर पीढ़ियों से रहने वाले ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है। यह लड़ाई विधानसभा से लेकर गांव तक जारी रहेगी।”

उन्होंने सभी संबंधित ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्धारित कैंप में पहुंचकर अपने वन अधिकार के दावे का आवेदन अवश्य जमा करें।

सदन में सवाल, जमीन पर समाधान — यही है जनता की राजनीति ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *