
सिंदरी। बिरसिंहपुर पंचायत के सुवरिया गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक गरीब पशुपालक बहादुर गोप के चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो तुरंत सुवरिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर जाकर पूरी घटना का जायजा लिया और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।विधायक ने इस बड़ी क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मौके से ही पशु चिकित्सालय के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी (सीओ) से फोन पर बात कर आपदा प्रबंधन विभाग के तहत पीड़ित गरीब परिवार को जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की।विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा,

“मवेशी ही इस गरीब परिवार की जीविका के मुख्य साधन थे। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन से वार्ता कर इन्हें हर संभव सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
