• Wed. Nov 11th, 2026

छठ पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे व्रती, बाजारों में बढ़ी रौनक,आदित्यपुर थाना रोड और रेलवे क्रॉसिंग पर सजीं पूजन सामग्री की दुकानें

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आदित्यपुर क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। इसे लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
आदित्यपुर थाना रोड और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास स्थायी एवं अस्थायी दुकानें सज गई हैं, जहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों की बिक्री हो रही है।
इनमें दउरा, सूप, टोकरी, केला, गागल, सेब, नारियल, संतरा, अमरूद, गाजर, शकरकंद, अनानास और कोंहड़ा सहित अन्य फल एवं पूजन सामग्री शामिल हैं। व्रती और उनके परिजन पूजा की जरूरतों के अनुसार सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed