• Wed. Nov 11th, 2026

आसंगी बस्ती में छह हजार जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल,136 वरिष्ठ नागरिकों और 14 झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल भेंटकर किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 11, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। श्रीश्री काली पूजा कमिटी की ओर से आसंगी बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन, स्व. एनके बेहरा एवं लक्ष्मी नारायण प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान करीब छह हजार जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरित किए गए। वहीं, गांव के 136 वरिष्ठ नागरिकों तथा 14 झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस पहल के माध्यम से कमिटी ने जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों और झारखंड आंदोलन में योगदान देने वालों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन कमिटी के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने किया। मौके पर सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो नेता अभय झा, अमृत महतो, लालबाबू सरदार, नगर निगम के पूर्व पार्षद पार्थो प्रधान, मनोज प्रधान, सत्यनारायण साहू, विनोद प्रधान, प्रेम प्रधान, बिरंची महतो, विवेकानंद प्रधान, सीताराम प्रधान, अजीत प्रधान, विनोद वर्मा, देवानंद प्रधान, दीनबंधु प्रधान, जगत प्रधान, गोपाल प्रधान, परमानंद प्रधान, अंगद प्रधान, अनिल प्रधान, राखाल प्रधान, सुशील प्रधान, शंभु प्रधान, अरविंद प्रधान, संजय प्रधान, अर्जुन प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed