• Wed. Jul 1st, 2026

लायंस क्लब गोविंदपुर की त्रिवेणी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टर्स डे सम्मान और पौधारोपण

admin's avatar

Byadmin

Jul 1, 2026
crescent ad

 

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा विश्वकर्मा पॉली क्लिनिक, गोविंदपुर में लायन डॉ. यू. एल. विश्वकर्मा के सहयोग से निःशुल्क डायबिटीज़ जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 34 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम, सचिव लायन राकेश कुमार, लायन डॉ. यू. एल. विश्वकर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन एस. के. रॉय, लायन संदीप विश्वकर्मा, प्रशासक लायन राजेश जायसवाल, लायन अनुराग प्रदीप तथा लायन रोशन कुमार अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सदस्यों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए क्लब की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए लायन डॉ. यू. एल. विश्वकर्मा को क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन ईसा शमीम एवं अन्य सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानव जीवन की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सभी ने गहरा सम्मान व्यक्त किया।

 

सेवा गतिविधि के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लायन डॉ. अनिल कुमार (प्रथम उपाध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर) एवं लायन अनुराग प्रदीप के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

अंत में क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहेगा तथा लायंस इंटरनेशनल के आदर्श वाक्य “We Serve” (हम सेवा करते हैं) को समाजहित में सार्थक रूप से आगे बढ़ाता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *