
राजनगर में नहाने के दौरान पानी की तेज बहाव में बहे एक युवक का शव करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया गया है।
राजनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में एक युवक का शव करीब 18 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय प्रद्युम्न प्रधान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रद्युम्न स्कूली बच्चों को वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी द्वारा रास्ते में वह राजनगर थाना क्षेत्र के रांजड़ और छोटा कांकी गांव के समीप स्थित पुराने डैम के पास रुका और वहां नहाने चला गया। उस समय डैम का जलस्तर काफी बड़ा हुआ था और पानी के बहाव भी बेहद तेज था।

नहाने के दौरान प्रद्युम्न अचानक तेज पानी में बहाव की चपेट में आ गया। जिससे उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगा। गनीमत यह रही कि उसके साथ दो अन्य लोग भी नहा रहे थे जो किसी तरह अपनी जान बचाने में कामायाब रहे और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन प्रद्युम्न तेज धार और बड़े जलस्तर के बीच खुद को नहीं बचा सका और देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत हरकत में आ गए और डैम तथा आसपास के नदी क्षेत्र में युवक की खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर भी ग्रामीण हौसला नहीं रहे और पूरी रात टोर्च की रोशनी में उनकी तलाश करते रहे। आखिरकार बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे डैम की ऊपरी हिस्से में झाड़ियां के बीच युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाका में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों में सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। डैम के पास शव देखते ही परिजनों ने कोहराम मच गया और वे दहाड़ मार का रोने लगे। परिजनों के विलाप से वहां मौजूद हर शख्त की आंखें नाम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने सबको अपनी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से रांजड़ और छोटा कांकी समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
