• Sat. Apr 18th, 2026

योग शिविर के माध्यम से CISF ने दिया स्वास्थ्य और सुरक्षा का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

 

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी स्थित सीआईएसएफ यूनिट एनपीजीसीएल में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईएसएफ के जवानों द्वारा नरारी कला थाना परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम इकाई प्रभारी उप कमांडेंट एम. रफ़ाकत खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में सहायक कमांडेंट (अग्नि) रितेश घोष, नरारी कला थाना प्रभारी दिनेश कुमार सहित सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस बल के कई जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। अधिकारियों ने बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जवानों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव के उपाय और सतर्कता बरतने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लें।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा हर परिस्थिति में सतर्क एवं तैयार रहने का संकल्प लिया।अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *