• Sat. Apr 18th, 2026

धनबाद में संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर सख्ती, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद जिले में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी और किसी भी प्रकार की भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम लागू रहेगा। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी और फोटोयुक्त पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, घड़ी, पेजर और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थी केवल लेखन सामग्री लेकर ही केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में कदाचार करने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम के आसपास मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा, जिसका नंबर 0326-2311807 और 112 जारी किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *