• Sun. Apr 26th, 2026

मालगाड़ी के कोयले में लगी आग, सीआईएसएफ फायर ने आग पर काबू पाया 

admin's avatar

Byadmin

Jan 14, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

चंद्रपुरा के तरफ से आ रही मालगाड़ी के छः डब्बे में बुधवार को अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना चंद्रपुरा के स्टेशन मास्टर ने बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर को देते हुए आग पर काबू पाने के लिए कहा बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने सीआईएसएफ फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया कि एक मालगाड़ी के वैग 12/60316/ओटीपीएस के 14,15,16,22,23 एवं 24 वैगन में आग के कारण धुआं निकल रहा हैं।

जिसके बाद सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को एके शर्मा के नेतृत्व में मौके पर तैनात कर रखा और आग लगी मालगाड़ी के पहुंचने पर बोकारो थर्मल में विधि वक्त पहले लाइन शाउटडाउन किया गया।

उसके बाद सीआईएसएफ के फायर जवानों के द्वारा आग बुझाने की प्रक्रिया को शुरू की गई। और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने से बड़ी घटना होने से बच गया। फायर टीम में निरीक्षक फायर एके शर्मा, विजिलेंस के अनि राजीव कर्ण, सअनि फायर सुभाष, एसके पांडेय, एचसी फायर एचपी मांझी, सीटी फायर अजीथ के., सीटी डीसीपीओ सीआर मीणा, मनोज कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *