• Fri. Oct 23rd, 2026

कलियासोल के काजीडीह कुसुमदाहा में दुर्गापूजा और छह दिवसीय मेले का समापन, माँ दुर्गा की विदाई के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :आज कलियासोल प्रखंड के काजीडीह कुसुमदाहा मोड़ पर सार्वजनिक श्री श्री सारदिया सुर्गापूजा कमिटी काँजीडीह कुसुमदाहा की और से भब्य दुर्गापूजा का आयोजन किया गया था!इस पूजा के साथ साथ छह दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया था!आज दुर्गापूजा के साथ साथ मेला का भी समापन हूआ!और आज माँ दुर्गा की विदाई के लिये गांव सभी महिलाओं ने माँ का अंतिम विदाई दिया और सभी गांव के वासियों ने मिलकर माँ दुर्गा का विसर्जन किया

!इस सम्बन्ध में कमिटी की और से सपन गोराई ने कहा की हम सभी ग्रामीणों ने मिलकर पूजा को अच्छी तरह और शांति पूर्ण से मनाया किसी प्रकार का कोई अशांति नहीं हूआ और दुर्गापूजा के साथ साथ छह दिन तक कोई ना प्रोग्राम होता रहा और आज भी माँ के विसर्जन के बाद रात को जात्रा किया जायेगा!

और उन्होंने यह भी बताया की इस कमिटी के अंदर चार सौ मेंबर है!और हम सभी कमिटी के सभी सदस्यों ने यह प्रण किया है कि एक साल के अंदर यहाँ पर माँ दुर्गा का भब्य मंदिर बनेगा इस मंदिर निर्माण में कमिटी के सभी सदस्यों के सहयोग और वर्तमान विधायक श्री अरुप चटर्जी भी मंदिर बनाने में सहयोग करेंगे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *