
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट


औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ससना गांव मुख्य पथ से एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई सुनीता कुमारी कर रही थीं, जिनके साथ सशस्त्र बल भी मौजूद था। इस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 340 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 300 लीटर छबिली मसालेदार शराब और 40 लीटर टनाका देशी शराब शामिल है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की योजना थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
