

हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हरिहरगंज (पलामू):
प्रखंड हरिहरगंज के ग्राम पंचायत कुलहिया की दो होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहीद कृष्णा यादव की पुत्री खुश्बू ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर सूची में तीसरा स्थान, जबकि उनकी दूसरी पुत्री रागिनी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
दोनों बहनों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। संयुक्त रूप से हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड की टॉप सूची में शीर्ष पांच में स्थान बनाकर इन बेटियों ने अपने गांव, पंचायत और प्रखंड का नाम रोशन किया है।
समाजसेवी प्रो. सूरज कुमार यादव ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को भी शुभकामनाएं दी गईं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
