
बलियापुर (धनबाद): मार्क्सवादी समन्वय समिति के वरिष्ठ साथी व वरिष्ठ कॉमरेड हलधर महतो का निधन हो गया है। उनके अवसान से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत गढबाड़ पंचायत के खरकाबाद निवासी थे।कॉमरेड हलधर महतो जी भाकपा माले के सक्रिय युवा साथी आशुपति महतो के पूजनीय पिताजी थे।
वह अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियां, एक पोता और तीन पोतियों समेत भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका जाना हमारे पूरे वामपंथी आंदोलन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है पूर्व विधायक आनंद महतो जी ने कहा: “मेरे पुराने साथी कॉमरेड हलधर महतो जी के निधन की खबर से मैं अत्यंत दुखी हूँ।

इस मुश्किल घड़ी में, मैं और हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।”माननीय विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा: “मैं और हमारा पूरा भाकपा माले परिवार इस दुख की घड़ी में कॉमरेड साथी आशुपति महतो और उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।”क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक:इस दुखद वेला में दुख प्रकट करने वालों में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिला परिषद सदस्य उषा कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, मुखिया गणेश महतो,

दिलीप महतो, रजत महतो, हीरालाल मोदक, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, अविनाश महतो, सत्येंद्र महतो, कृष्णा दा सहित पार्टी के तमाम सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।भाकपा (माले) बलियापुर प्रखंड कमेटी के सभी साथियों ने इस असहनीय दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पार्टी ने कहा है कि लाल सलाम कॉमरेड! आपकी यादें और आपके विचार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। कॉमरेड हलधर महतो अमर रहें!भवदीय,
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
