• Thu. Apr 16th, 2026

बीच सड़क पर कोयला लदे हाईवे की गेट खुलने से मची लूट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 9, 2023
crescent ad

 

अंकित केशरी (Avn)

झरिया : धनबाद झरिया मुख्य मार्ग कतरास मोड़ के समीप शुक्रवार 9 जून की सुबह लगभग दस बजे बस्ताकोला स्थित राजापुर परियोजना से कोयला लोड एक हाइवा का पिछला गेट अचानक बीच सड़क खुल गया। जिससे हाइवा मे लोड लगभग 8 से 10 टन बीच सड़क पर बिखर गई। सड़क पर कोयला गिरता देख और कोयला को सड़क पर पसरा देख लोग वाहन की ओर दौड़ पड़े। जिसे जो मिला, उसी में कोयला भरने लगे। कोई झोले में ले गया तो कोई पोलिथीन में ले गया। कोई गमछे में बांध कर ले गया। इस काम में बच्चे और बूढे व महिलाए सभी पूरे लगन से जुड़े थे। आधे घंटे मे सड़क पर पड़ा कोयला पूरी तरह से साफ हो चुका था। हाइवा चालक भी चुप चाप खड़ा देखता रह गया। जिसके बाद चालक हाइवा स्टार्ट कर वहाँ से निकल गया।इस कारण पूरा सड़क मार्ग लगभग आधे घंटे बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों का कहना था कि देश की कोयला राजधानी में जब कोलमाफ़िया खनिज संपदा लूट रहे है। कोयला की क्या अहमियत है वह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीच सड़क तपती धूप में भी लोग कोयला लूटने को मजबूर है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *