
सरायकेला। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हंसाहुडी (सरायकेला) के तत्वावधान में महासप्तमी के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की 101 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सभी महिलाएं सबसे पहले कुद्रसाई स्थित पवित्र खरकाई नदी पहुंचीं, जहां पुरोहित व पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
इसके बाद महिलाओं ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा।
नदी से जल लेकर श्रद्धालु महिलाएं बाबा बुद्धेश्वर धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, घट (कलश) लेकर सभी महिला श्रद्धालु जयकारों के साथ हंसाहुडी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। इस कलश स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ ही क्षेत्र में सप्तमी पूजा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
मौके पर उपस्थित अध्यक्ष अविनाश कवि, सचिव नीरज पटनायक, राजेश मिश्रा,सुविंदु कवि तथा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
