• Mon. Aug 10th, 2026

बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के थाना परिसर शिव मंदिर सावन माह के दुसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी. क्षेत्र में विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

डुंगरी शिव मंदिर में रविवार देर रात से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे मंगला आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 6 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।

बहरागोड़ा प्रखण्ड के मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया स्वर्णरेखा नदी घाटो से जल भरकर पैदल चलकर मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव पर जलाभिषेक किए यहां सैकड़ों श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं।क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्वक जलाभिषेक करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *