
सीवान।
अपने पौत्र सूर्यांश एवं सूर्यार्थ के मुंडन संस्कार के उपरांत पूर्व विधायक कुंती सिंह शनिवार को अपनी जन्मस्थली पतार गाँव पहुँचीं। इस दौरान उनके साथ बड़ी बहू एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह, छोटी बहू मिनी सिद्धार्थ गौतम तथा बड़ी पुत्री किरण सिंह भी मौजूद रहीं।

पतार गांव पहुंचने पर परिवार ने स्थानीय मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त झरिया, कोयलांचल और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूर्व विधायक कुंती सिंह ने अपने पैतृक आवास पर परिजनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने परिवार का स्वागत किया। पूर्व विधायक कुंती सिंह ने अपने जन्मस्थान से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि और पारिवारिक संस्कारों से जुड़ाव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पारिवारिक एवं धार्मिक परंपराएं समाज में प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
