• Tue. Oct 20th, 2026

Adityapur : रातभर पार्षद के घर रही गुमशुदा बच्ची, सुबह परिजनों को सौंपा, आदित्यपुर फुटबॉल मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल में मिली थी बच्ची, कमेटी और पार्षद की पहल से परिवार से हुआ मिलन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में सोमवार की रात करीब 12 बजे एक पांच वर्षीय बच्ची मिली। कमेटी के सदस्यों ने बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए कई बार अनाउंसमेंट कराया,
लेकिन रातभर कोई परिजन नहीं पहुंचा। इसके बाद कमेटी ने आदित्यपुर थाने को सूचना दी और बच्ची को वार्ड संख्या 16 के पार्षद राजरानी महतो के सुपुर्द कर दिया। पार्षद बच्ची को अपने घर ले गए और रातभर उसकी देखभाल की। मंगलवार की सुबह कमेटी के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की और बच्ची के परिवार से संपर्क स्थापित किया।
दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के परिजन पूजा पंडाल पहुंचे। इसके बाद कमेटी के सदस्यों और वार्ड पार्षद ने बच्ची को उसकी मां सरिता दास को सकुशल सौंप दिया। बच्ची की पहचान गुरुवार दास के रूप में हुई है। वह मोरुडीह शिव मंदिर के समेत बस्ती की रहने वाली है.
बताया गया कि सोमवार की रात परिजन दुर्गा पूजा पंडाल घूमने आए थे। इसी दौरान बच्ची किसी कारणवश उनसे बिछड़ गई और कमेटी के सदस्यों तक पहुंच गई। बच्ची के सकुशल मिलने पर उसकी मां सरिता दास ने दुर्गा पूजा समिति और वार्ड पार्षद के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed