
जमशेदपुर। काशीडीह मैदान में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । महानवमी पर विधिविधान से माँ दुर्गा के नवम रूप माहामाई सिद्धिदात्री की पूजा की गई। नवमी के दिन भी प्रसाद के सैकड़ों थाल का चढ़ावा भक्तों व श्रद्धालुओं के द्वारा मां दुर्गा को चढ़ाया गया। विधिवत पूजन के बाद महाआरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सिद्धिदात्री माता के पूजन के बाद सामुहिक पुष्पांजलि में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । पूरा दुर्गा पंडाल परिसर भक्तिमय नजर आया और माता के जयघोष से गुंजायमान रहा। पंडाल देखने के लिए भक्त व श्रद्धालुओं की अपार आस्था भीड़ के रूप में दिख रही थी।
पूजा आयोजन समिति के मुख्य कर्ता धर्ता एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने बताया कि 18 एवं 19 अक्तूबर को महाभोग प्रसाद (खिचड़ी, सब्जी, खीर) का वितरण हजारों श्रद्धालुओ के बीच किया गया। प्रसाद लेने के लिए लंबी कतार लगी रही। काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल से आस्था रखने वाले दूर दराज के लोग भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए उपस्थित हुए और मां का भोग ग्रहण की। इस अवसर पर पूजा समिति के सभी प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित हो कर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई । मूर्ति का विसर्जन 21 अक्टूबर को किया जाएगा ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
