• Fri. Apr 24th, 2026

पूर्व सरपंच के पत्नी का आकस्मिक हुआ निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस जिला महासचिव विनोद यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड के धनवार पंचायत अंतर्गत लठिया गांव निवासी पूर्व सरपंच स्वर्गीय लाखो महतो के पत्नी 90 वर्षीय गणसी देवी का बीते रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। अत्यंत दुखद घटना का सूचना पाते ही हजारीबाग जिला कांग्रेस महासचिव विनोद कुमार यादव मृतक के आवास लटिया गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिले एवं मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। गांव वालों ने मृतक के शव को फूलों से सजी अर्थी में गाजे-बाजे के साथ पूरे सम्मान के साथ यात्रा निकाली जिसमें सामाजिक राजनीतिक से कई हस्तियों समेत गांव के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। बताते चलें दिवंगत गणेशी देवी अपने पीछे 3 पुत्र बैजनाथ यादव, किशुन यादव, उदय यादव एवं पांच पुत्रियां समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मुखाग्नि मृतक के सबसे छोटे पुत्र उदय यादव गांव के जोताही श्मशान घाट पर दी। अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप, गाजो यादव, भूषण सिंह, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *