• Mon. Jul 27th, 2026

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण, विज्ञान, शिक्षा एवं युवाओं को प्रेरित करने वाले योगदान को स्मरण किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा था, वह आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संदेश “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते” आज भी युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, जय किशन सालबुनियाँ, अमर सिंह लागुरी, मो.अफरीदी , देवेश चरण , सुशील दास सहित अन्य उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *