
आदित्यपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, सरायकेला-खरसावाँ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरिहरि (हरियाली) पूजा का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने खरकई नदी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अच्छी वर्षा, हरियाली तथा स्वस्थ पर्यावरण की कामना की। कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ महिला नेत्री एवं समाजसेविका शारदा देवी ने कहा कि समाज में वर्षों से प्रचलित पशु बलि की परंपरा के स्थान पर महासंघ ने प्रकृति पूजन, पौधारोपण और नदी घाट की पूजा की सकारात्मक परंपरा विकसित की है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है तथा अंधविश्वास मुक्त समाज के निर्माण को भी बल मिलता है।
पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के कोर सदस्यों के साथ शारदा देवी, कार्यपालक अभियंता श्री हरिनंदन रजक, महासचिव दुर्गाराम बैठा, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष गोपाल रजक, संगठन सचिव उपेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी, सरायकेला अध्यक्ष राजू रजक, बंटी रजक (कोषाध्यक्ष), कविचंद, सुरेंद्र, बिनोद रजक, रविनंदन, विजय रजक, मनोज, सुरेश रजक, मदन, कमता जी, बबलू रजक और वीरेंदर रजक मौजूद थे. इसके अलावा महिला मोर्चा से लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, रश्मि रजक, रीना देवी, ज्योति रानी एवं सिया राज सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
