• Mon. Jul 27th, 2026

दो दशक से नए थाना भवन का इंतजार, जर्जर इमारत में ड्यूटी को मजबूर पुलिसकर्मी

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2026
crescent ad

 

बेरमो /बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल थाना के लिए पिछले करीब दो दशकों से डीवीसी से जमीन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक भूमि आवंटित नहीं हो सकी है।

 

इसके कारण थाना आज भी डीवीसी के पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जहां पुलिसकर्मी जोखिम के बीच ड्यूटी करने को मजबूर हैं।

 

थाना भवन, बैरक और परिसर की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सिरिस्ता और मालखाना कक्ष का प्लास्टर झड़ रहा है, जबकि बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण सरकारी दस्तावेज और जब्त सामान भी सुरक्षित नहीं हैं। मरम्मत के लिए थाना प्रभारी द्वारा कई बार डीवीसी प्रबंधन को पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

डीवीसी प्रबंधन का कहना है कि प्रस्तावित नए थर्मल पावर प्लांट के लिए भूमि प्राथमिकता पर है। परियोजना के लिए आवश्यक जमीन तय होने के बाद ही थाना भवन के लिए भूमि आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा।

 

वहीं, थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने जरूरत पड़ने पर सीसीएल कथारा प्रबंधन से भी भूमि उपलब्ध कराने के लिए बातचीत की संभावना जताई है।

 

हालांकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना का डीवीसी परिसर में ही रहना अधिक उपयुक्त माना जा रहा है, क्योंकि इसकी स्थापना मूल रूप से पावर प्लांट और कॉलोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *