• Thu. Apr 23rd, 2026

पुरनाडीह मुखिया द्वारा गांवों में लगातार कंबल वितरण कार्यक्रम से बुजुर्गों में खुशी का माहौल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022
crescent ad

 

टुंडी 20 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत के मुखिया द्वारा इन दिनों लगातार कंबलों का वितरण कार्यक्रम से गांव के बुजुर्गों में काफ़ी खुशी देखी जा रही है । ज्ञात हो कि टुंडी प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम धधकीटांड में आज मंगलवार को मुखिया बसंत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में सभी वृद्धों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण से वृद्धों गरीब असहायों में बहुत ही खुशी की लहर देखी जा रही है एवं बुजुर्गों ने मुखिया को इस कपकपाती ठंड से राहत पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया एवं इस तरह के वितरण प्रणाली के प्रति काफी सराहनीय कदम उठाए जाने पर बधाई भी दी। गौरतलब है कि टुंडी में इन दिनों भीषण ठंड को देखते हुए पुरनाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी के द्वारा लगातार कंबलों का वितरण किया जा रहा है जिससे गांवों में चर्चा का बिषय बना हुआ है एवं पुरनाडीह मुखिया को लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। आज के इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के भीखलाल कुम्हार, सुधीर कुम्हार, अर्जुन यादव, यदुनंदन यादव, चुन्नी लाल यादव, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *