
कला महाकुंभ में बिहार के कलाकारों का जलवा, गायन और नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद । कला कौशल मंच एवं महोत्सव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय कला महाकुंभ- कला महोत्सव-2026 रविवार को भव्यता के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव में कला, संस्कृति और प्रतिभा का संगम देखने को मिला।

महोत्सव की शुरुआत 25 अक्टूबर को शहर के अधिवक्ता संघ सभागार में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में कला की भूमिका विषयक संगोष्ठी से हुई। इसके बाद प्रखंड और जिला स्तर पर 27 से 29 अक्टूबर तक विभिन्न केंद्रों पर ऑडिशन के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड से तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इसके बाद 30 से 31 अक्टूबर तक औरंगाबाद में बिहार के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन से टॉप टेन का चयन किया गया। वहीं फाइनल कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शहर के लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ सभागार में किया गया। इस दौरान चयनित कलाकारों ने कार्यक्रम में अंतिम प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति के आधार पर गायन के क्षेत्र में विजेता को ‘बिहार सुरों के बादशाह’ तथा नृत्य के क्षेत्र में विजेता को ‘भरतनाट्यम नृत्य उस्ताद’ की उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर नामचीन कलाकारों और महोत्सव के दो-दो सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
सभी को लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक धनंजय कुमार, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव आदि ने सम्मानित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
