
सरायकेला/खरसावां.- सीनी के सोहनडीह गांव स्थित हरि संकीर्तन मंदिर में रविवार को राधा-गोविंद की मूर्ति की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई. इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा. धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह कलश यात्रा के साथ हुई. इसमें गांव की कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा निकाली. यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना एवं प्रतिष्ठा की गई. इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो रात नौ बजे तक जारी रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस धार्मिक आयोजन में राधे राधे के जयकारे लगाते रहे.

मूर्ति स्थापना एवं भंडारे का आयोजन चंदन कुमार विश्वास ने अपने दादा स्वर्गीय भूपेंद्र नाथ विश्वास एवं पिता स्वर्गीय प्रफुल्ल विश्वास की पुण्य स्मृति में कराया. आयोजन को सफल बनाने में चंदन कुमार विश्वास, देवज्योति, बुद्धज्योति, मोखरू, सुखराम, जीतू, नानू, अतुल, रमेश, भोटो, राजू, लालटू, रवि, विकास, अमन, नकुल, भेदा, सुमित, राजेश, अंकित सहित समस्त सोहनडीह ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
