• Thu. Jul 9th, 2026

पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यर्थी हुए सफल

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी -सह- अंचल अधिकारी, सरायकेला श्री अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

 

शिविर में छोटा दावना, मुड़कुम, नुवागाँव, पठानमारा, गोविन्दपुर, पाण्ड्रा एवं ईटाकुदर पंचायत के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया।

 

शिविर के लिए कुल 105 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें 60 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 20 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

 

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, शुल्क भुगतान तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी -सह- अंचल अधिकारी, सरायकेला श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग कर सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का आग्रह किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *