
सरायकेला-खरसावाँ, 09 जुलाई, 2026 : आयुष विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के नीमडीह एवं गम्हरिया प्रखंड स्थित विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार औषधियों का वितरण किया गया।
नीमडीह प्रखंड के मॉडल स्कूल, नीमडीह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा किया गया। शिविर में कुल 56 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल द्वारा योग जागरूकता सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को नियमित योग के महत्व एवं उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। शिविर के सफल संचालन में पंकज महतो, मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल का सहयोग रहा।

इसी क्रम में बालिका मध्य विद्यालय, गम्हरिया में भी आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. गौरी माझी द्वारा कुल 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुरूप दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक धीरज गिरी एवं पूर्णिमा गिरी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग अपनाने के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
