
*चक्रधरपुर।* मिशन निर्माण, ‘नशे से नहीं, सपनों से जुड़ें’ कार्यक्रम के तहत लक्ष्मी सुरभि संस्था की ओर से चक्रधरपुर की रोलाडीह स्थित हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद,टोकलो थाना के एएसआई चितरंजन तिवारी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोसफ टोपनो,डॉ.अजीत कुमार,समाजसेवी पंडित महतो, संस्था के प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर शंभू कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.इस अवसर पर संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने संस्था के बारे में संस्था द्वारा चक्रधरपुर व जमशेदपुर में चलाए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.उन्होंने शराब, सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी.साथ ही बच्चों को बुरी संगत से दूर रहने और अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी. वहीं डॉ.अजीत कुमार ने बच्चों से बुरी संगत से बचने, परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने,नशे के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी. समाजसेवी पंडित महतो ने कई सभ्यताओं व शुरू से ही बुद्धिजीवी वर्गों द्वारा नशे का विरोध किए जाने के बारे में जानकारी दी.उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी.वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोसफ टोपनो व शिक्षकों ने संस्था की इस पहल की सराहना की.कार्यक्रम के समापन से पूर्व विद्यालय के शिक्षक हिमांशु कुमार व प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर शंभू कुमार ने से दूर रहने की शपथ भी दिलाई.इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोसफ टोपनो,मोहन कुमार,रश्मि रेखा महतो,अंजू कुंकल, राधा केरकेट्टा,मुन्ना महतो,योगेंद्र महतो, राम सुंदर महतो,गौरी शंकर महतो,सौरभ सिन्हा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं मौजू थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
