• Tue. Nov 10th, 2026

गुरु कभी विदा नहीं होते, वे अपने शिष्यों की कला और साधना में जीवित रहते हैं : हरिश्चंद्र आचार्य

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

 

महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कला, संस्कृति और समाज के प्रति उनके योगदान को किया गया याद।

खरसावां : खरसावां के कुम्हारसाई स्थित मां काली मंदिर परिसर में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक एवं प्रख्यात कला-संस्कृति साधक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा छऊ नृत्य, ओड़िया भाषा-साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री हरिश्चंद्र आचार्य ने कहा कि वास्तव में गुरु कभी विदा नहीं होते, वे अपने शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं। स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी ने कला, संस्कृति और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनके विचार, संस्कार और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने मां बासंती पूजा समिति एवं सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान की भी चर्चा की।

महावीर संघ ओपेरा के कलाकार सुजीत कुमार हाजरा ने ओपेरा के निर्देशक के रूप में स्वर्गीय षाड़ंगी की भूमिका और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह नृत्य विशारद मोहम्मद दिलदार ने खरसावां की छऊ नृत्य परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने स्वर्गीय षाडंगी को खरसावां आधुनिक छऊ का जनक बताते हुए कहा कि छऊ कला के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

सुमन चंद्र मोहंती ने ओड़िया भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की, जबकि नीलकंठ षाड़ंगी ने ओड़िया भाषा के विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। आशीष कुमार षाड़ंगी ने उनके जीवन परिचय एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के छोटे पुत्र अशोक कुमार षाड़ंगी ने अपने पिता के पारिवारिक, सामाजिक और मानवीय योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। वहीं समाजसेवी प्रभाकर मंडल ने समाज के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक कार्यों को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन मनबोध मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्वर्गीय षाड़ंगी के बड़े पुत्र सुशांत कुमार षाड़ंगी ने किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत सुगम संगीत एवं भजन का आयोजन किया गया। इसमें पृथ्वीराज सिंह देव ने ओड़िया, हिंदी एवं बांग्ला भाषाओं में भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांत कुमार षाड़ंगी, सुशील कुमार षाड़ंगी, सुजीत हाजरा, सरोज कुमार मिश्रा, राम गोविंद मिश्रा, मुटु षाड़ंगी, गुलु षाड़ंगी, अशोक कुमार षाड़ंगी, आशीष षाड़ंगी, भानु प्रताप नंदा, हावु षाड़ंगी एवं पुलिदु राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके कला, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पण को याद किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *