

धनबाद एसएसपी के विशेष टीम ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र के गांडुवा बस्ती के छाताटांड़ के अवैध कोयला स्थल पर खड़ी अवैध कोयले से लदी तीन ट्रक को जब्त किया ।पुलिस ने यहां सिर्फ ट्रक ही पकड़ा बल्कि उक्त स्थल से 50 टन अवैध कोयला भी पकड़ा ।पुलिस ने इस मामले में विक्की लाला उर्फ अभिषेक श्रीवास्तव ,चंदू अंसारी ,मृत्युंजय पांडेय,सुनील कुमार ,प्रमोद सिंह ,समरेंद्र सिंह ,राजेश सिंह, मनीष सिंह,अरविंद सिंह ,रिंकू महतो और कई अज्ञात के विरुद्ध तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है । इधर पुलिस कुल 95टन अवैध कोयला जब्त किया है ।इधर एसएसपी के इस एक्शन से अन्य कोयला चोरों में हड़कंप है साथ इनके साथ देने वाले कई सफेद पोश नेता और दलाल मीडिया वाले हैरान परेशान है ।जिस मीडिया वाले के दाम पर अरविंद सिंह उछलता और कूदता था । कल तक ये सारे राजा हरिशचंद्र बने हुए थे । काले धंधे के नाम सुनते बिगड़ जाते थे । लेकिन धनबाद के नए एसएसपी एच पी जनर्दन ने इनकी पोल पट्टी खोलकर रख दी ।एसएसपी के इस एक्शन से अब कोयला चोरों के मदद करने वाले थानेदार भी सकते में है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
