• Wed. Apr 15th, 2026

नई दिल्ली: राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Feb 2, 2022
crescent ad

नई दिल्ली : राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की गई. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने पेश किया. उन्होंने चर्चा की शुरुआत करते हुए सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं.

उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुईं चंद्रप्रभा ने सरकार को महिला अपराध के प्रति संवेदनशील करार दिया. उन्होंने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण देश और उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कटिबद्ध है. थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं.

चंद्रप्रभा के बाद पंजाब से निर्वाचित भाजपा सांसद श्वेत मलिक ने अपने विचार रखे.

गौरतलब है कि गत 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था. उन्होंने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र सरकार की ओर से हासिल की गईं उपलब्धियां बताईं. उनके अभिभाषण में उन्होंने कोरोना काल में हो रहे वैक्सीनेशन, प्रधानमंत्री अन्न कल्याण गरीब योजना, प्रधानमंत्री कृषि योजना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. भारत सबसे अधिक वैक्सीन देने वालों देश में शामिल हो गया है. हर घर दस्तक अभियान से वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है. कोरोना वैक्सीन से देश को कोरोना कवच मिला. उन्होंने कहा कि तात्कालिक चुनौतियों के लिए सीमित नहीं है, दूरगामी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. देश में स्वास्थ्य सेवाएं जनसाधारण तक पहुंच रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *