• Wed. Apr 15th, 2026

धनबाद का CBSE 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अभिज्ञान आनंद और ऋषिता झा ने 92.8% के साथ किया टॉप

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

*धनबाद, 13 मई 2024:* केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, धनबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का समग्र परिणाम उत्कृष्ट रहा।

 

विद्यालय में प्रथम स्थान पर अभिज्ञान आनंद और ऋषिता झा संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 92.8% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान सोमेंद्र नाथ चक्रबर्ती ने 92.2% अंकों के साथ हासिल किया। साहित्य मोदी 87.8% के साथ तीसरे, मो. सोएब अंसारी 85.6% के साथ चौथे और मनीष कुमार 83% के साथ पांचवें स्थान पर रहे। तनु कुमारी ने भी 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशिका श्रीमती किरण सिंह, प्राचार्या रितिका राज एवं समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या रितिका राज ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *